{"_id":"63fca35b5c579a40a7099e14","slug":"mental-physical-development-is-possible-through-sports-shamli-news-c-14-1-135368-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक, शारीरिक विकास खेलकूद से संभव : डॉ. सतेंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक, शारीरिक विकास खेलकूद से संभव : डॉ. सतेंद्रपाल
Mon, 27 Feb 2023 06:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 27 Feb 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
- वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 31वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि आरकेपीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. सतेंद्रपाल ने कहा कि मानसिक, शारीरिक व सामाजिक विकास खेलकूद के माध्यम से किया जा सकता है। सभी विद्यार्थियों को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।
वीवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरकेपीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉक्टर सतेंद्रपाल सिंह ने किया। कहा कि छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए, इससे वे विदेशों में भी अपना परचम लहरा सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुधीर कुमार ने कहा कि हमें सिर्फ मात्रात्मक प्रतिभागिता पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि गुणात्मकता पर भी ध्यान रखना है।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शांतनु प्रथम, आफताब द्वितीय, अमन चौधरी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आंचल प्रथम, राधा द्वितीय, सिमरन तृतीय रहीं। दो सौ मीटर बालक वर्ग में शांतुन प्रथम, मधुर श्योरान द्वितीय, समीर तृतीय, बालिका वर्ग में आंचल प्रथम, राधा द्वितीय, सिमरन तृतीय रहे। 800 मीटर में शांतनु प्रथम, जयवीर मलिक द्वितीय, आकाश तृतीय, बालिका में आंचल प्रथम, पूजा द्वितीय, आकांक्षा तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में उपेंद्र प्रथम, मधुर द्वितीय, विनीत तृतीय, बालिका में शगुन प्रथम, पूजा द्वितीय, सिमरन तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
वहीं युवा प्रतिभा सप्ताह के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता हुई। पोस्टर में जेबा, तनुश्री धीमान प्रथम, शगुन, सोनम द्वितीय, खुशी तृतीय, सिमरन को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। रंगोली में तान्या, नेहा, रिया संगल, तनुश्री धीमान, सोनम, नेहा, वैशाली, खुशबू, दीपा, शकील, जेवा, आरजू, गुलशाना, विद्या, रितु, दामिनी ने बाजी मारी।
संचालन डॉक्टर छवि और क्रीड़ाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर डॉक्टर नीना छोकरा, डॉक्टर प्रताप कुमार, डॉक्टर बबली रानी, गिरीश नारायण यादव, नारायण सिंह, निर्भय कुमार सिंह, डॉक्टर मुकेश कुमार कन्नौजिया, अर्शी खान, डॉक्टर अरविंद, डॉक्टर मृदुला जैन, डॉक्टर अनुप्रिता, ऋचा भारद्वाज, नवनीत गर्ग, सौरभ मलिक आदि मौजूद रहे।