फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum in the name of Chief Minister submitted to DM

डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Sat, 29 Oct 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Memorandum in the name of Chief Minister submitted to DM
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे उपाध्याय समाज के लोग। - फोटो : SHAMLI
डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। उपाध्याय जोगी चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय के साथ समाज का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कई मांग की गई।

ज्ञापन में बताया कि आठ अक्तूबर को कस्बा कैराना में विद्युत निगम की लापरवाही के कारण लटकते बिजली के तारों से उलझने से सोनू उपाध्याय निवासी लुहसाना जनपद मुजफ्फरनगर की मौत हो गई थी। उसके परिवार को आर्थिक मदद और विद्युत निगम पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसके अलावा पिछले महीने आठ सितंबर को जनपद मेरठ के गांव रानी नंगला थाना हस्तिनापुर में हुई अजय उपाध्याय की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जोगियों पर उत्पीड़न हो रहा है। समाज के लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन देने वाले जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय जंधेड़ी, मास्टर धनप्रकाश, धर्मपाल भारद्वाज, दुष्यंत उपाध्याय गौड़, कृष्णपाल उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, जयपाल फौजी, कपिल उपाध्याय, सोमपाल उपाध्याय, जतिन उपाध्याय, योगी राजकुमार उपाध्याय, रोबिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed