फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Megha race and first in the discus throw

मेघा दौड़ और चक्का फेंक में प्रथम

Thu, 22 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Megha race and first in the discus throw
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिरों की प्रांतीय क्रीड़ा     प्रतियोगिता सरस्वती मंदिर धामपुर बिजनौर में आयोजित की गई। जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली के प्रतिभागियों ने बाजी मार पुरस्कार प्राप्त किए। 
विज्ञापन


मेघा मलिक ने 400 मीटर दौड़ और चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिक चौहान ने    100 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम एवं नूरानी चौहान ने ऊंची कूद में प्रथम व 100 मीटर में तृतीय स्थान, शगुन ने 200 मीटर में, सृष्टि पंवार ने बैडमिंटन में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर स्वागत कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता 15 से 18 अक्टूबर को होने वाले क्षेत्रीय प्रतियोगिता लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज मुजफ्फरनगर में प्रतिभाग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संजय सैनी, मोहित कुमार, रविंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, अजेंद्र कुमार, नरेंद्र संगल, विपुल मित्तल, ब्रिजेश गर्ग, राजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed