फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut-Panipat new railway line gets approval from Gaj Shakti unit

Shamli News: मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन को गज शक्ति इकाई से मिली मंजूरी

Thu, 07 Dec 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Panipat new railway line gets approval from Gaj Shakti unit
मेरठ पानीपत रेलवे लाइन का नक्शा
शामली। छह माह की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन को रेलवे की गज शक्ति इकाई से मंजूरी मिल गई है। मेरठ-पानीपत नई लाइन की फाइल केंद्रीय नीति आयोग को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। यहां से मंजूरी के बाद फाइल को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

104 किमी लंबी मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन की मांग 25 सालों से चली आ रही है। कैराना के तत्कालीन सांसद हुुकुम सिंह ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने वर्ष 2016 में आम बजट में नई रेलवे लाइन की मांग रखी थी। जिसमें रेलवे लाइन के लिए 2200 करोड़ का अनुमानित बजट रखा गया था। सांसद की पैरवी पर कैथल- करनाल, शामली और मेरठ रेलवे लाइन का सर्वेक्षण हुए चार साल हो चुके हैं। बाद में मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन की 3500 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनकर केंद्रीय रेलवे मंत्रालय को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे मंत्रालय से मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन की भूमि अधिग्रहण के लिए पानीपत के दीवाना से लेकर दौराला तक पिलर्स लगाए गए। सहारनपुर और बिजनौर लोकसभा प्रभारी बनने के बाद केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव जब सहारनपुर आए तो कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में जन हित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मेरठ पानीपत नई लाइन का जल्द कार्य शुरू करने की मांग उठाई थी। मंत्री अश्वनी वैष्णव के आश्वासन के बाद इस नई रेलवे लाइन को केंद्रीय रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को मंजूरी को भेजा गया था। फाइल गज शक्ति यूनिट में लंबित पड़ी थी। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन को रेलवे मंत्रालय की गज शक्ति इकाई दिल्ली से मंजूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस नई रेलवे लाइन को भारत सरकार के नीति आयोग में स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। संसद के नए सत्र के दौरान केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर प्रगति की जानकारी लेंगे। नीति आयोग से स्वीकृति के बाद कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए फाइल को प्रस्तुत की जाएगी। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन का निर्माण का रास्ता साफ होजाएगा। भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को मुआवजा धनराशि स्वीकृत होकर वितरित करने का कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद


हरियाणा और पश्चिमी यूपी के चार जिलों को मिलेगा लाभ
मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन की मंजूरी होने से हरियाणा के पानीपत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ जिलों को लाभ मिलेगा। हरियाणा की औद्योगिक नगरी पानीपत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ नगरी में उद्योग-व्यापार का कारोबार में इजाफा होगा। हरियाणा-राजस्थान और पंजाब राज्यों को आने जाने की सुविधा सवारियों को मिलेगी। हरियाणा के पानीपत जिला का दिवाना, शामली जिले का एलम, मेरठ जिला का दौराला में नए जंक्शन विकसित होंगे। मेरठ से लेकर पानीपत तक नई रेलवे लाइन बनने से औद्योगिक गलियारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र विकसित होंगे।

हरपाल पंवार ने उठाई थी मांग
पूर्व सांसद हरपाल पंवार ने मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के निर्माण की मांग अपने कार्यकाल में जोर-शोर से उठाई थी। इसके लिए उन्होंने संसद में भी प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा वे दिल्ली में जाकर कई अधिकारियों से मिले थे। अब गज शक्ति यूनिट से फाइल आगे जाने के बाद निर्माण की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed