फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut: missing person Bones found, brother accused of murder

Meerut: लापता व्यक्ति की बिटौड़े में हड्डियां बरामद, भाई पर हत्या का आरोप

Sat, 25 Nov 2023 10:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Nov 2023 10:20 PM IST
सार

मेरठ से सटे इंचौली थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर मैथना में एक व्यक्ति के शव के अवशेष बिटौड़े में मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव का एक किसान पिछले कुछ दिन से लापता चल रहा है। कही ये अवशेष उसके तो नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: missing person Bones found, brother accused of murder
मृतक किसान के अवशेष मिले - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जलालपुर मैथना बोर्डर पर एक किसान के बिटौड़े में हड्डी के अवशेष मिले है। अवशेष मिलने से गांव में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलालपुर मैथना बोर्डर पर जलालपुर निवासी कमरु के बिटौड़े में शनिवार की रात आठ बजे हड्डियों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में चर्चा है कि गांव का ही एक युवक रविंद्र लापता चल रहा है, कहीं यह हडडी के अवशेष उसके तो नहीं है। 
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। बिटौड़े में हडड़ी के अवशेष मिलने की सूचना पर इंचौली पुलिस भी चौकन्नी हो गई। मौके पर लावड़ और इंचौली पुलिस पहुंची और बिटौड़े से हडड़ी के अवशेष निकालकर वह अपने साथ ले गई। पूरे गांव में चर्चा फैल गई कि यह अवेशष लापता रविंद्र के हैं, जिसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंंच गए।

रविंद्र पिछले एक महीने से लापता चल रहा है, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। उसके भाई से भी उसका विवाद चल रहा था।

इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि बिटौड़े से अवशेष मिले हैं, अभी यह कहना मुश्किल है कि यह किसी मनुष्य के हैं। बहुत कम मात्रा में अवशेष बरामद हुए  हैं। लापता युवक का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जिस कारण गांव में इस मामले को रविंद्र से जोड़कर चर्चा की जा  रही  है। जांच के बाद ही स्थिती स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed