फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut-Karnal Highway: Opposition of the team that arrived to take possession of the land

मेरठ-करनाल हाईवे : भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का विरोध

Tue, 17 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Karnal Highway: Opposition of the team that arrived to take possession of the land
शामली में मेरठ-करनाल बाईपास के लिए भूमि पर कब्जे की कार्रवाई का विरोध करते किसान। - फोटो : SHAMLI
मेरठ-करनाल हाईवे : भूमि पर कब्जा लेने पहुंची टीम का विरोध
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास के लिए निर्माण कंपनी और तहसील की टीम कब्जा लेने पहुंची तो किसानों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने बिना मुआवजा दिए भूमि पर कब्जा लेने का आरोप प्रशासन पर लगाया। हंगामे के चलते कब्जा दिलाने का काम रोक दिया गया। एसडीएम ने किसानों को मंगलवार को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया है।
विकास भवन में 13 मई को एनएचएआई बागपत इकाई के मैनेजर ललित प्रताप पाल ने मेरठ-करनाल बाईपास की भूमि पर कब्जा न मिलने का मुद्दा उठाया था। तब डीएम जसजीत कौर ने एक माह में बाईपास की भूमि पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम व मेरठ-करनाल बाईपास की निर्माण एजेंसी दिनेश चंद अग्रवाल एंड संस के लाइजनिंग अफसर अजय चारण आदि की संयुक्त टीम ने अंबा विहार के सामने मिलने वाले बाईपास की भूमि में पैमाइश कराई। खाली भूमि में जेसीबी चलाकर एनएचएआई को कब्जा दिलाना शुरू किया। इसकी सूचना मिलने पर किसान और प्लाट धारक मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने हंगामा करते हुए कब्जा लेने की कार्रवाई को रुकवा दिया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया है। बिना किसी सूचना के अवकाश के दिन प्रशासन की कार्रवाई संदेह पैदा करती है। उन्होंने किसानों की मांग पूरी न होने तक कब्जा न दिए जाने की मांग की। दिनेश भारद्वाज, प्रमोद, विनोद, राजपाल, आसकरण, बृजेशपाल, महेशपाल और सतवीर आदि ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने को कहा। एसडीएम सदर ने बताया कि बनत के किसानों ने मुआवजा संबंधी समस्याओं का मामला रखा था। किसानों की समस्याओं के निस्तारण कराया जाएगा। मंगलवार को उन्हें अपने कार्यालय बुलाया गया है। सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने बाईपास की 300 मीटर और तहसील के सामने 200 मीटर भूमि की पैमाइश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे की संपत्ति पर चल रहा निर्माण रुकवाया
जलालाबाद। कस्बे में हाईवे के किनारे पर इंदिरा गेट के निकट इमामुद्दीन दुकान को समतल कर दोबारा निर्माण कर रहा था। आरोप है कि बैनामा में जितना क्षेत्रफल दुकान का दर्ज है, उससे अधिक आगे की ओर खाली पड़ी हाईवे की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत एसडीएम सदर से की गई। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक नफीस अहमद मौके पर पहुंचे। सोमवार सुबह में निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया। दोपहर बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ निर्माण कार्य बंद कराया। सुबह में अवैध निर्माण कर रहे दुकान संचालक को बैनामा दिखाने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद बैनामा नहीं दिखाया गया। राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed