फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical tests of five people were done, report awaited

Shamli News: पांच लोगों का कराया मेडिकल, रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Medical tests of five people were done, report awaited
शामली, कैराना। मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों का मेडिकल कराया है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा का इजाफा होगा।
विज्ञापन

गत 31 अक्टूबर को मोहल्ला बिसातियान की शिवपुरी खटीकान बस्ती निवासी नितिन कुमार के साथ उस समय मारपीट कर दी गई थी, जब वह मोहल्ले में दंत चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर बैठा हुआ था। बीच-बचाव में आए चिकित्सक के साथ भी मारपीट की गई थी। मामले में पुलिस ने मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। दो दिन पूर्व लोगों ने गली के बाहर धरना दिया तथा पोस्टर लगाकर सामूहिक रूप से पलायन करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करा दिया था।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने पीड़ित परिवारों का हाल जाना था। इस मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष के पांच लोगों का मेडिकल कराया गया है। लेकिन, अभी तक पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। सीओ श्याम सिंह का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में धारा की वृद्धि की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भारतीय खटीक महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
कैराना। सहारनपुर से आए भारतीय खटीक महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जोहरी ने मारपीट के शिकार पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपी गिरफ्तार करने चाहिए। कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश का खटीक समाज कैराना में आकर आंदोलन करने को विवश होगा। इस दौरान उनके साथ ब्रजमोहन मोघा, जिलाध्यक्ष मोहित चौहान, उमेश, सुरेश, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed