{"_id":"65aae34d1e0c163920014bd7","slug":"maximum-temperature-dropped-by-four-degrees-celsius-due-to-absence-of-sunlight-for-the-second-consecutive-day-shamli-news-c-26-1-sal1002-15247-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लगातार दूसरे दिन धूप न निकलने से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लगातार दूसरे दिन धूप न निकलने से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरा
Sat, 20 Jan 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
शामली धीमान पुरा मार्ग पर सर्दी में गुजरती महिलाएं
शामली। जिले में लगातार दूसरे दिन भी धूप न निकलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई जबकि रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस स्थिर बना रहा। धूप न निकलने और शीत लहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। रात में घना कोहरा छाया रहने से वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। उधर, कोहरे के कारण कई ट्रेनें निर्धारित समय से आधा से एक घंटा देरी से चली।
जिले में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। रात के समय कोहरा छाया रहा। सुबह भी घने कोहरे के कारण वाहन रेंग रेंगकर लाइट जलाकर चलते रहे। दिनभर शीतलहर चलती रही और कोहरा छाया रहा, जिससे मौसम में ठिठुरन बनी रही। लोगों की ठंड में कंपकंपी छूटी रही। जगह-जगह पर अलाव तापकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश में लगे रहे। लगातार दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। शाम को करीब तीन बजे पांच मिनट को हल्की धूप निकली थी, लेकिन उसके बाद फिर कोहरा छाना शुरू हो गया था। बाजार में भी ठंड के कारण लोगों की आवाजाही कम रही, जिससे कारोबार भी प्रभावित रहा। सड़कों पर लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए और घरों में बच्चे व बुजर्ग दुबके रहे। जिले में पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस बना रहा। उधर, कोहरे के कारण दिल्ली-सहारनपुर के बीच चलने वाले कई ट्रेनें आधा से एक घंटा देरी से चली। ट्रेन देर से चलने के कारण यात्री परेशान रहे।