{"_id":"902888359a7c21ad9fb46b9b9b02f6d8","slug":"mathura-student-returned-with-three-gold-medal-gymnast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से तीन गोल्ड मेडल लेकर लौटे छात्र पहलवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से तीन गोल्ड मेडल लेकर लौटे छात्र पहलवान
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्रों ने मथुरा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। तीन पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीते। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत तीनों छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने बताया कि मथुरा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्कूलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर से भी छात्रों ने भाग लिया। अलग-अलग वर्गों में हुई प्रतियोगिता में कालेज के तीन छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें 58 किलो वर्ग में आकाशदीप, 69 किलो वर्ग में अभिषेक और 74 किलो वर्ग में धीरेन्द्र कुमार ने पहलवानों को पटखनी दी। बुधवार को स्कूल में जीतकर लौटे छात्रों का स्वागत किया गया। इस दौरान संस्था के प्रबंधक गुलशन राय संगल ने छात्रों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि तीनों छात्रों का चयन एक से तीन दिसंबर तक मध्य प्रदेश में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान खेल शिक्षक नरेश तोमर, पवन कुमार, नीटू कश्यप, अंकुर कुमार, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।