फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Massive fire broke out in Mahadev Motors of the city

शहर के महादेव मोटर्स में लगी भीषण आग

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Massive fire broke out in Mahadev Motors of the city
शामली में कैराना रोड पर महादेव मोटर्स में लगी भीषण आग। - फोटो : SHAMLI
शहर के महादेव मोटर्स में लगी भीषण आग
विज्ञापन

शामली। शहर के कैराना रोड पर स्थित महादेव मोटर्स व स्पेयर पार्ट्स के शोरूम में भीषण आग लग गई। शामली, बागपत और सहारनपुर जिले की दमकल विभाग की सात गाड़ियों ने छह घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया। आग से एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान होना माना जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारी के निकट शहर के फव्वारा चौक भूमिया वाली गली निवासी कैलाश बत्रा का महादेव मोटर्स के नाम गाड़ियों का गैराज और स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे शोरूम में आग लग गई। वहां मौजूद चौकीदार रमेश ने कैलाश बत्रा को सूचना दी। वह तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आसमान में काला धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास रहने वाले और मौके पर मौजूद लोग सहम गए।
विज्ञापन

सीएफओ दीपक शर्मा फायर स्टेशन पर मौजूद दमकल की दोनों गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आग के विकराल रूप को देखकर कैराना और ऊन से भी दोनों गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद चार गाड़ी आग बुझाने में लगी रहीं, लेकिन आग काबू में नहीं होने पर बागपत के बड़ौत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले के गंगोह से दमकल की एक-एक गाड़ी पहुंची। इसके बाद सात गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने छह घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे तक आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। आग से एक करोड़ से ज्यादा की क्षति होने का अनुमान है। उधर, शोरूम के मालिक कैलाश बत्रा आग से हुए नुकसान के बारे में अभी कुछ नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि स्पेयर पार्ट्स, टायर, गैराज की मशीनें, इंजन ऑयल समेत सभी सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैराज में खड़ी गाड़ियों को क्रेन की मदद से निकाला
मरम्मत व सर्विस के लिए गैराज में 10-12 गाड़ियां खड़ी थीं। एक गाड़ी बेसमेंट में थी। गैराज पीछे की तरफ है और स्पेयर पार्ट्स आगे मेन सड़क की तरफ रखे थे। आग पहले स्पेयर पार्ट्स में लगी। आग लगने पर क्रेन की मदद से गैराज व बेसमेंट में खड़ी सभी गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे सभी गाड़ियां जलने से बच गईं। इसके अलावा दो-तीन एलपीजी सिलिंडर भी थे, उन्हें भी दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
अंदर पानी पहुंचाने के लिए कई स्थानों से तोड़ी दीवार
गाड़ियों के गैराज व स्पेयर पार्ट्स के शोरूम में लगी आग इतनी भीषण थी कि अंदर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। आग पर पानी जितना डाला जाता, आग उतनी ही भड़क रही थी। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मियों को आग पर पानी डालने के लिए बराबर की दुकानों की छत के रास्ते से चार-पांच जगह से दीवार को तोड़नी पड़ी। शोरूम के बराबर में लकड़ी की दुकान थी और कामर्शियल क्षेत्र होने व तेज हवा चलने के कारण पूरी सतर्कता बरती गई। आग को बुझाने के साथ उसे फैलने से रोकने की कोशिश रही। कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुब्बार आसमान में दिखाई दे रहा था।

दो लाख लीटर से ज्यादा पानी का इस्तेमाल
शोरूम में स्पेयर पार्ट्स में ज्यादातर प्लास्टिक का सामान था। इसके अलावा इंजन ऑयल और नए टायर आदि ऐसा सामान था, जिसकी वजह से चंद मिनटों में ही आग पूरे शोरूम में फैल गई। आग को बुझाने के लिए करीब 40 गाड़ी पानी लगा। एक गाड़ी में औसतन पांच हजार लीटर पानी आता है। सीएफओ ने बताया कि गाड़ियों में पानी नजदीक में स्थित जिला अस्पताल और शुगर मिल से भरा गया। एक छोटी गाड़ी वाटर मिस्ट में वहीं पास में सबमर्सिबल से पानी भरा गया। आग को काबू करने के लिए करीब दो लाख लीटर पानी का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed