{"_id":"6a31a2ff7a32c9990e03e09f","slug":"married-woman-dies-hours-after-delivery-uproar-ensues-shamli-news-c-26-1-sal1002-167778-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रसव के कुछ घंटे बाद विवाहिता की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रसव के कुछ घंटे बाद विवाहिता की मौत, हंगामा
Wed, 17 Jun 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। थानाभवन मार्ग स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र में प्रसव के कुछ घंटे बाद जिजौला गांव की विवाहिता 22 वर्षीय साहिबा की मौत हो गई। परिजनों ने केंद्र पर तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। वहीं नवजात का उपचार करनाल के एक अस्पताल में चल रहा है।
ग्राम जिजौला निवासी विवाहिता साहिबा को सोमवार को दिन में प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जच्चा-बच्चा केंद्र लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि जांच के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया और बाद में दोबारा भर्ती करने पर सोमवार शाम महिला ने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि प्रसव के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।
हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर किया गया, जिसके बाद परिजन उसे करनाल के निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना गांव पहुंचने पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण देर रात जच्चा-बच्चा केंद्र पहुंच गए तथा एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एएनएम शकुंतला देवी का कहना है कि सामान्य प्रसव कराया गया था और रक्तस्राव की शिकायत होने पर महिला को उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
जांच के बाद होगी कार्रवाई : चिकित्सा प्रभारी
ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि महिला को रक्तस्राव की शिकायत होने पर रेफर किया गया था। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।