{"_id":"5dceeeb48ebc3e54d3465627","slug":"markets-faded-due-to-sugarcane-jam-sales-halved-shamli-news-mrt453781369","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के जाम से फीके पड़े बाजार, बिक्री आधी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के जाम से फीके पड़े बाजार, बिक्री आधी हुई
विज्ञापन
शामली में गांधी चौक पर लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर में कई दिनों से गन्ने से लग रहे जाम से कारोबार पर भी असर हुआ है। मैन रोड पर पड़ने वाली दुकानों की तो दुकानदारी ही चौपट हो गई है। व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।
शहर के अस्पताल रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट व्यापारी राजीव बंसल का कहना है कि चार दिन से नाममात्र की दुकानदारी हो रही है। दुकान के सामने गन्ने के वाहन लग जाते हैं ऐसे में ग्राहक ही नहीं आते। जाम की वजह से लोग भी कम निकल रहे हैं। वहीं, मिल रोड पर इलेक्ट्रानिक कारोबारी मुकेश गोयल ने बताया कि शादी के साए में अच्छा काम चलने की उम्मीद थी, लेकिन गन्ने के जाम से सारी उम्मीद खत्म कर दी।
ग्राहक शादी के लिए फ्रीज, एलईडी आदि सामान खरीदते हैं। उसे वाहन में ले जाते हैं, लेकिन दुकान के बाहर खड़े गन्ने के वाहनों की वजह से माल ले जाने को वाहन ही दुकान तक नहीं आ पाता। इस वजह से इस बार पूरा शादी का सीजन जाता रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा हनुमान रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट के दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि गर्म कपड़ों की काफी बिक्री हो रही थी, लेकिन जाम की वजह से काम आधा भी नहीं रहा। गन्ने के वाहनों की वजह से महिलाएं तो नाममात्र की आ रही हैं। 40 फीसदी काम कम हुआ है। अस्पताल रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक विजय त्यागी कहते हैं कि पांच दिन से जाम से काम प्रभावित हुआ है। रोड पर स्टोर के सामने गन्ने के ट्रक दिन भर रहते हैं ऐसे में लोग दूसरी ओर बने स्टोर पर चले जाते हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए।