फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Markets Buzz Ahead of Bakrid, Heavy Rush Till Late Night, Demand for Traditional Wear and Perfumes Rises

Eid UL Ajha: बकरीद से पहले बाजार गुलजार, देर रात तक उमड़ी भीड़, कुर्ता-पायजामा और इत्र की बढ़ी मांग

Thu, 28 May 2026 08:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 May 2026 08:58 AM IST
सार

शामली में बकरीद से एक दिन पहले बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। कुर्ता-पायजामा, इत्र और ड्राइफ्रूट्स की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होती रही।

 

विज्ञापन
Markets Buzz Ahead of Bakrid, Heavy Rush Till Late Night, Demand for Traditional Wear and Perfumes Rises
ईद की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद उल अजहा यानी बकरीद से एक दिन पहले शामली के बाजारों में रौनक लौट आई। त्योहार की तैयारियों को लेकर बुधवार शाम से ही बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। गर्मी के कारण दिन में बाजार अपेक्षाकृत शांत रहे, लेकिन शाम ढलते ही खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


शाम होते ही बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
शहर के बड़ा बाजार, मुख्य बाजार, दिल्ली मार्ग और धीमानपुरा मार्ग समेत विभिन्न इलाकों में कपड़ों, इत्र और दैनिक उपयोग की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। लोग देर रात तक खरीदारी करते दिखाई दिए। दुकानदारों के अनुसार शाम चार बजे के बाद बाजारों में रौनक लगातार बढ़ती गई और रात नौ बजे तक खरीदारों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ड्यूटी छोड़ सड़क पर उतरे होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस पर शोषण के आरोप, पुलिस लाइन में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्ता-पायजामा और इत्र की सबसे ज्यादा मांग
कपड़ा व्यापारी नफीस ने बताया कि बकरीद की नमाज को लेकर पारंपरिक पहनावे की मांग काफी बढ़ गई है। सूती और मलमल के कुर्ता-पायजामा खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। तैयार कपड़ों के साथ सिलाई कराने वालों की संख्या भी अधिक रही।

वहीं दिल्ली मार्ग स्थित इत्र व्यापारी सलीम ने बताया कि त्योहार और धार्मिक परंपरा के चलते बिना मादक तत्व वाले इत्र की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा लोग देर रात तक सूखे मेवे और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी करते रहे।

दुकानदारों में भी दिखा उत्साह
त्योहार से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में बकरीद से पहले ग्राहकों की संख्या काफी अधिक रही, जिससे कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed