{"_id":"66c790296e77862806071c4a","slug":"market-decorated-for-laddu-gopal-full-of-beds-sofas-and-beautiful-dresses-shamli-news-c-26-1-aur1003-126722-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लड्डू गोपाल के लिए सजे बाजार, बेड-सोफा और सुंदर पोशाकों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लड्डू गोपाल के लिए सजे बाजार, बेड-सोफा और सुंदर पोशाकों की भरमार
Fri, 23 Aug 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 23 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। जन्माष्टमी पर्व पर लड्डू गोपाल की पोशाक और अन्य सामानों से बाजार सज गए है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी बढ़नी शुरू हो गई है। विभिन्न प्रकार के फूलों और जड़ी-बूटियों से बने इत्र, बेड-सोफा, बांसूरी, झूला और अन्य सामान भी बाजार में उपलब्ध हैं।
जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसको लेकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घरों में विशेष सजावट, पूजा-अर्चना और घरों में विराजमान लड्डू गोपाल के सामान की खरीदारी बाजार में हो रही है। दुकानदार नीरज ने बताया कि लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न प्रकार के झूले उपलब्ध हैं। कुछ पारंपरिक डिजाइनों में हैं, तो कुछ मॉडर्न टच के साथ। इसके अलावा सोफा सेट, रंग बिरंगी पोशाक और मखमली वस्त्र की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाजारों में महिलाओं ने श्री कृष्णा के लिए बेड, गद्दे, मुकुट, मुरली, वस्त्र आदि सामान की खरीदारी की। बाजार में फैंसी ड्रेस 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक, बेड 200 से लेकर 800 तक, गद्दे 100 से लेकर 1000 तक, चांदी का मुकुट 200 से 2000 तक, चांदी की मुरली 200 से 1500 रुपये तक बिक रही है।