फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market decorated for Karva Chauth, crowd is gathering

Shamli News: करवा चौथ के लिए सजे बाजार, उमड़ रही भीड़

Sun, 29 Oct 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Market decorated for Karva Chauth, crowd is gathering
शामली में करवा चौथ पर कपडो की खरिदारी करती महिलाएं
शामली। सुहागिनों के लिए सबसे खास पर्व करवा चौथ बुधवार को है। इसी के साथ ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। बाजार में करवा चौथ को लेकर बनारसी व नेट की साड़ियों की अधिक डिमांड है। वह सिमर की साड़ी भी खूब खरीदी जा रही है। यह साड़ी 600 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की रेंज मेें है। वहीं आकर्षक नामों की कांच की रंग बिरंगी चूड़ियां और फैंसी बिंदी की डिमांड ज्यादा है। इस बार मेटल के स्थान पर कांच के कड़े महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

दुकानदार मुकेश गर्ग व शिवम गर्ग ने बताया कि बनारसी साडी, सिमर, नेट की साड़ी की अधिक डिमांड आ रही है। बनारसी 600 से 1500 रुपये, सिमर की एक हजार से दो हजार रुपये व नेट की एक हजार से 2500 रुपये तक अच्छी साड़ी बाजार में है। शनिवार को दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं में कांच के कड़े अधिक पसंद कर रही है। इस बार नगों वाले हर कलर में साड़ी के रंगों से मैच करते हुए कड़े, मल्टी कलर वाले कड़े बाजार में 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक उपलब्ध है। नया बाजार निवासी कास्मेटिक विक्रेता नीरज कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा जरकन वाली चूड़ी पसंद की जा रही है। इनमें ऑनलाइन, कलश, जादू नाम की चूड़ी अधिक बिक रही है। इसके साथ ही फैंसी बिंदी में रिचीरिच, नेहा, हार्दिक आदि नाम से बिंदी बाजार में आई है। बाजार में 10 रुपये लेकर 500 रुपये तक की बिंदी उपलब्ध है।
विज्ञापन


साड़ी के रंग से मैच करती चूड़ियां खरीदीं

कास्मेटिक की दुकान पर खरीदारी करने आई रेलपार निवासी मीनू गोयल, अंजली ने बताया कि उसने साड़ी के रंग के मैच की चूड़ियां और कांच के कड़े खरीदे हैं।

मिट्टी के सजावटी कलश की बिक्री

करवा चौथ पर बाजार में मिट्टी और स्टील के कलश की बिक्री हो रही है। मिट्टी के कलश के साथ सजावटी कलश भी आए हुए है। मिट्टी का सामान्य कलश 30 रुपये और सजावटी कलश 50 रुपये में बिक रहा है।

शामली में करवा  चौथ पर कपडो की खरिदारी करती महिलाएं

शामली में करवा चौथ पर कपडो की खरिदारी करती महिलाएं

शामली में करवा  चौथ पर कपडो की खरिदारी करती महिलाएं

शामली में करवा चौथ पर कपडो की खरिदारी करती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed