{"_id":"5a6a229f4f1c1b8d268b6640","slug":"market-closes-in-protest-against-padmavat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत के विरोध में बाजार बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत के विरोध में बाजार बंद
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
market close
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। फिल्म पद्मावत के विरोध में थानाभवन में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने राजपूत उत्थान सभा के आह्वान पर तीन घंटे तक बाजार बंद रखा। बृहस्पतिवार सुबह राजपूत उत्थान सभा के जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर के नेतृत्व में सुबह आठ बजे कार्यकर्ता कस्बा थानाभवन के बाजार में बंद का आह्वान करने निकले। इस पर व्यापारियों ने भी बगैर किसी विरोध के बाजार बंद में सहयोग किया और प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न करीब 11 बजे तक बाजार बंद रहे। जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर ने कहा कि देश के स्वाभिमान, नारी स्वाभिमान और भारतीय इतिहास के प्रति फिल्मकारों के रवैये पर जन आक्रोश है। काम बंद रखने से संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष भूमेश नारंग, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सतीश तायल, राजपूत उत्थान सभा जिलाध्यक्ष अनिवेश पुंडीर, नगर अध्यक्ष अन्नू राणा, भारत भूषण कपिल, अनिल, रवि, अंशुल, दीपक और राजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सिनेमाघर संचालकों ने खींचे हाथ
शामली/कैराना। फिल्म पद्मावत को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म दिखाने से हाथ खींच लिए। जिले के किसी भी सिनेमाघर में बृहस्पतिवार को पद्मावत फिल्म प्रदर्शित नहीं की गई। एक दिन पूर्व ही थानाभवन में राजपूत समाज के लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन करके ट्रैफिक जाम लगा दिया था।
चेतावनी दी थी कि किसी भी सिनेमाघर में फिल्म पद्मावत को नहीं चलने देंगे। इसके चलते सिनेमाघर संचालक भी कोई जोखिम लेने की स्थिति में नहीं हैं। जिस कारण बृहस्पतिवार को शामली जिले के एक भी सिनेमाघर में फिल्म पद्मावत नहीं लगाई गई। कांधला स्थित आनंद सिनेप्लेक्स के संचालक तरुण अग्रवाल का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की वजह से ही फिल्म पद्मावत नहीं लगाई गई। यही स्थिति शामली, कैराना और थानाभवन में भी रही। शामली के विजय सिनेमाघर के संचालक का कहना है कि विरोध प्रदर्शन की वजह से ही फिल्म पद्मावत नहीं लगाई। गौरतलब है कि जिले में पांच सिनेमाघर हैं, जिनमें कैराना में तीन, कांधला में दो और जलालाबाद में एक सिनेमाघर संचालित है। इनमें से किसी भी सिनेमाघर पर फिल्म पद्मावत नहीं लगाई गई। शामली में विजय चौक के पास स्थित सिनेमाघर में शामली कोतवाली पुलिस के जवान तैनात रहे, तो कांधला, कैराना और जलालाबाद भी पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती। हालांकि फिल्म नहीं लगाने की वजह से विरोध करने वाला भी कोई नहीं पहुंच पाया। ब्यूरो