{"_id":"6816715c3eaf761b540576b8","slug":"marched-to-muzaffarnagar-while-demonstrating-in-front-of-the-collectorate-shamli-news-c-26-1-sal1002-141274-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए किया मुजफ्फरनगर कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए किया मुजफ्फरनगर कूच
विज्ञापन
शामली में मु0नगर में भाकियू की पंचायत में शामिल होने के लिए जाते कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : kathua
शामली। मुजफ्फरनगर की जन आक्रोश रैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का मुक्की की घटना के बाद शनिवार को बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए शामली से बड़ी संख्या में भाकियू, रालोद, सपा कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के लिए कूच किया। भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान ने कहा कि शरारती तत्वों ने राकेश टिकैत नहीं बल्कि पूरे किसान समाज का अपमान किया है। पहलगाम प्रकरण पर भी सरकार कड़ा एक्शन लें।
कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए और खूब नारेबाजी की। कपिल खटियान, रवि जागलान ने कहा कि किसान नेता के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष शांता प्रधान, रवि जागलान, कपिल खाटियान, ब्रहमपाल सिंह, आशीष कुमार, बिट्टू ताना, देवराज पहलवान, पप्पू, गौतम आदि शामिल रहे। रालोद कार्यकर्ता राजन जावला, अरविंद मलिक, वीर सिंह मलिक आदि भी मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
सपा के कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में जिले के 200 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में हुई पंचायत में भाग लिया। इसमें संजीव कुमार, बिट्टू, कृष्णपाल मलिक आदि शमिल रहे।

शामली में मु0नगर में भाकियू की पंचायत में शामिल होने के लिए जाते कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : kathua

शामली में मु0नगर में भाकियू की पंचायत में शामिल होने के लिए जाते कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : kathua
विज्ञापन