फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   March pasta done with 50 feet long flag

50 फुट लंबे ध्वज के साथ किया मार्चपास्ट

Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
March pasta done with 50 feet long flag
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में मार्चपास्ट किया। जिसमें 50 फुट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ रामप्रकाश बंसल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। छात्राओं के बैंड द्वारा स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या मधु शर्मा, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ध्वजारोहण किया। विद्यालय में वृक्षारोपण किया। अतिथियों के द्वारा अंश तोमर, खुशी गोयल, मान्या संगल, आदित्य वर्मा, प्रतिमा बिंदल, भूमि गोयल का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रॉक गोल्ड एकेडमी में विद्यालय चेयरमैन सुनील गोयल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने बच्चों को एक अच्छा भारतीय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते किया। स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरूआत शहीदों श्रद्धांजलि देते हुए मेरा रंग दे बसंती चोला देश भक्ति गीत प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या आशु त्यागी, चेयरमैन राजक कुमार गर्ग और सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निर्देशक राजीव गर्ग व रितेश गर्ग ने कार्यकारणी निर्देशक डॉ प्रदीप त्यागी मौजूूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुभारंभ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्रों ने देश भक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक, भाषण, लोकगीत प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। प्रीतम सिंह प्रीतम के निर्देशन में विद्यालय के प्रबंधक विवेक संगल, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य भारत संगल, उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहर सिंह, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद अमित कोरी के परिवार को किया सम्मानित
मुज्जफ्फरनगर रोड स्थित संस्कृति इंटर नेशनल स्कूल में विद्यालय चेयरमैन सुमित निर्वाल, मैनेजर तन्मय चौधरी ने ध्वजारोहण किया। बच्चो द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति द्वारा शहीदों को नमन करते हुए बालिकाओं ने योग और ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने आभार प्रकट किया। मेपल्स एकेडमी में प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय भनेड़ा जट में शहीद अमित कोरी के परिवार को सम्मानित किया गया। भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने वीर शहीद अमित कोरी की माता के द्वारा ध्वजारोहण किया। देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में प्राची प्रथम सेजल द्वितीय और भारती तृतीय रही। ग्राम प्रधान भनेड़ा जट सुशील कुमार प्रधानाध्यापक डॉक्टर विकास मलिक ने अमित कोरी परिवार को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। नीतू अध्यापिका ने शहीदों के बलिदानों पर प्रकाश डाला। शामली से आए हुए रजवाड़ा ग्रुप के मालिक अमित गर्ग ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।
देशभक्ति रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत
कैराना। सेंट आरसी स्कूल में मैनेजर अरविंद कुमार गोयल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने देश भक्ति रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राशिद अली ने तिंरगा फहराया। मोहल्ला पटवाला स्थित एनए कान्वेंट स्कूल अध्यापक सलीम अंसारी द्वारा ध्वजारोहण किया। ब्लूमिंग डेल स्कूल के प्रधानाचार्य शराफत राव और एसएन इंटर कालेज में प्रबंधक निदेशक लियाकत अली द्वारा तिरंगा फहराया गया। जावेद मंसूरी, अमान, रियान, रिजवान आदि ने गीतों और भाषण के माध्यम से देशभक्ति के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए। आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या एकता जायसवाल, पब्लिक इंटर कालेज प्रधानाचार्य अजय बहादुर सिंह और विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चमन लाल ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा ने तिरंगा फहराया।

मदरसों में शान से फहराया तिरंगा
कैराना। मायापुर रोड स्थित मदरसा अहसनुल उलूम में मदरसा कमेटी के सदस्य हाजी खुर्शीद व इकबाल हसन द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। मोहल्ला खेलकलां खुरगान रोड पर मदरसा अरबिया जाहिदया इमदादुल उलूम में मदरसे के प्रबंधक कारी मोहम्मद यूनुस ने ध्वजारोहण किया। पानीपत रोड स्थित मदरसा इशाअतुल इस्लाम में प्रबंधक मौलाना बरकतुला अमीनी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्र गान गाया।

चौसाना में गणतंत्र दिवस पर निकली झांकी।

चौसाना में गणतंत्र दिवस पर निकली झांकी।- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड पर स्कॉटिश स्कूल में गणतंत्र  दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

शामली कैराना रोड पर स्कॉटिश स्कूल में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed