फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   March on foot in support of the executive officer

अधिशासी अधिकारी के समर्थन में किया पैदल मार्च

Sun, 03 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
March on foot in support of the executive officer
अधिशासी अधिकारी के समर्थन में किया पैदल मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिशासी अधिकारी को न हटाए जाने की मांग को लेकर कस्बे के लोगों ने सड़कों पर आकर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। बैनरों पर लिखे स्लोगन के साथ कांधला के विकास के लिए उन्हें न हटाने की शासन से मांग की।
शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान कस्बे के रेलवे रोड पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवेंद्र सिंह कस्बे के लोगों से सुझाव ले रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे व्यापारी अमित अग्रवाल ने उनके समक्ष सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग की थी। आरोप है कि इसी दौरान ईओ के चालक शाद ने व्यापारी पर हमला कर दिया था। जिसमें व्यापारी की आंख में गंभीर चोट आई थी। व्यापारियों व उनके परिवार की महिलाओं के हंगामे और जाम के बाद आरोपी शाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले को लेकर आक्रोशित लोगों ने इस प्रकरण में ईओ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

उनके हटाए जाने की सूचना पर शुक्रवार रात्रि पालिका कर्मचारियों ने हंगामा प्रदर्शन किया था। शनिवार शाम को इस प्रकरण में कस्बे के लोग अपने हाथों में स्लोगन लिखे बैनर व काली पट्टी बांधकर उनको हटाए जाने का विरोध करते हुए अधिशासी अधिकारी के पक्ष में कस्बे में पैदल मार्च को निकल पड़े। इस दौरान नरेश सैनी, कंवरपाल, दीपक, रिक्की आदि ने कहा कि अधिशासी अधिकारी कस्बे के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके चालक के व्यवहार का हम पुरजोर विरोध करते हैं। उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन कस्बे के विकास के लिए जनता को ईओ देवेंद्र सिंह की आवश्यकता है। उन्हें कस्बे से हटाया गया तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पैदल मार्च में इंद्रपाल सिंह, रविंद्र, सोनू, उम्मेद, दीपक, रिहान, कविंद्र, इकबाल, देवेद्र, सुलेमान, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed