फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many institutions in charging Fnsengi

शुल्क वसूली में फंसेंगी कई संस्थाएं

Fri, 27 Nov 2015 12:37 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 27 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
शामली। आयोजनों के नाम पर वसूले शुल्क का टैक्स जमा न कराने पर कई सामाजिक संस्थाओं पर कार्रवाई हो सकती है। दीपावली के उपलक्ष्य में लगाए मेले में टिकटों की बिक्री का टैक्स तीन संस्थाओं ने जमा नहीं कराया। इस कारण मनोरंजन कर विभाग ने तीनों संस्थाओं को नोटिस जारी किए। इनमें अकेले भारत विकास परिषद को ढाई लाख का नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


सामाजिक संस्थाओं ने पिछले दिनों दीपावली पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजन कराए थे। इनमें कैराना रोड स्थित गगन गार्डन में लायंस क्लब ने डांडिया रास कार्यक्रम कराया। इसमें भाग लेने वाले लोगों को क्लब ने टिकट बेचे थे। जबकि इसका कोई टैक्स मनोरंजन कर विभाग को जमा नहीं कराया । विभाग ने जांच कराई तो पता लगा करीब एक लाख रुपये के टिकट क्लब ने बेचे थे।
विज्ञापन


इसके  अलावा दीपावली से पहले रोटरी क्लब ने वीवी इंटर कॉलेज में दीपावली मेला लगाया। इसमें झूला लगाया।  इसकी भी विभाग ने जांच कराई तो पता लगा मेले में पहुंचे लोगों से झूले के लिए 40-40 रुपये के टिकट लिए। इसके बाद भारत विकास परिषद ने वीवी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम कराया । इस कार्यक्रम के लिए टिकटों की बिक्री की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विभागीय जांच में सामने आया कि 600 रुपये टिकट के हिसाब से बिक्री की। इसमें करीब दस लाख रुपये के टिकट संस्था ने बेचे। इन तीनों ही कार्यक्रमों में संस्थाओं द्वारा टिकटों की बिक्री की गई। जिसका मनोरंजन कर विभाग को टैक्स जमा नहीं कराया। इसके चलते रोटरी क्लब को तीन हजार रुपये, लायंस क्लब को 25 हजार और भारत विकास परिषद को ढाई लाख रुपये के नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed