फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many doctors missing in district hospital, patients worried

Shamli News: जिला अस्पताल में कई चिकित्सक नदारद, मरीज परेशान

Thu, 01 Feb 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 01 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Many doctors missing in district hospital, patients worried
शामली जिला अस्पताल में खाली पडी चिकित्सक की कुर्सी
शामली। जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। कई चिकित्सक ओपीडी से नदारद रहे, जिस कारण मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 700 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं लेकिन ओपीडी में चिकित्सक कम मिलते हैं। कई चिकित्सक बुधवार को अपने कक्ष में नहीं मिले। दोपहर करीब एक बजे मरीजों की भीड़ लगी रही, लेकिन चिकित्सक न मिलने से मरीज परेशान रहे। मरीजों की ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि सभी चिकित्सकों को ओपीडी में समय से रहकर मरीजों की जांच कर उपचार करने के लिए कहा गया है। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है।
एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की रही भीड़
शामली। जिला अस्पताल में एक्सरे कक्ष के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों ने बताया कि उन्हें एक्सरे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन एक्सरे नहीं हो रहे हैं। बुधवार को एक्सरे कराने जिला अस्पताल पहुंचे शामली निवासी सलेक, सुभाष, निर्मला और बाला ने बताया कि उन्हें करीब एक घंटा हो गया, लेकिन एक्सरे नहीं हुआ। एक्सरे मशीन बंद होना बताया गया है। एक्सरे न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि एक्सरे मशीन ठीक है। सभी मरीजों के एक्सरे किए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी शामली में दोपहर को बिजली में फाल्ट आने की वजह से करीब एक घंटा एक्सरे का काम बाधित रहा, जिससे मरीजों की भीड़ लगी रही। एक्सरे के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ. रामनिवास ने बताया कि कुछ देर के लिए बिजली में फाल्ट आने की वजह से एक्सरे का कार्य बाधित रहा। फाल्ट ठीक होने पर मरीजों के एक्सरे किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed