फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many departments are backward in recovery, summoned

कई विभाग वसूली में पिछड़े, जबाव-तलब किया

Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Many departments are backward in recovery, summoned
शामली। कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में मनोरंजन कर, आबकारी, वाणिज्य कर, थानाभवन मंडी लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबधित विभाग के अफसरों का जबाव तलब करने के निर्देश दिए हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों की बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम अखिलेश सिंह ने सभी विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने कम राजस्व वसूली वाले विभागों को तेजी से राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आबकारी, वाणिज्यकर, मंडी थानाभवन को लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनका भी जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन

मनोरंजन कर विभाग की वसूली के लक्ष्य के सापेक्ष कम रहने पर डीएम द्वारा नाराजगी प्रकट की गई। आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब की दुकानों के लाइसेंस ठीक से चेक किए जाने, दुकानों के बाहर अराजकता फैलाने वालों एवं दुकान के बाहर शराब पीने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। शराब की दुकानों के बाहर डस्टबिन रखवाकर उचित सफाई व्यवस्था की जाए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम अरविंद सिंह, एसडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह,एसडीएम सदर संदीप कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed