फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mann ki Baat program will be held at village chaupal and booths

ग्राम चौपाल और बूथों पर होंगे मन की बात कार्यक्रम

Sat, 20 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mann ki Baat program will be held at village chaupal and booths
शामली। भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतने के उद्देश्य से ग्राम चौपाल लगाएगी और बूथों पर मन की बात कार्यक्रम होंगे। शनिवार को जिला प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता रोड मुंडेट कलां स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के जिला प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर और जिला प्रभारी जसवंत सैनी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए वार्ड बैठक 26, 27, 28 फरवरी, मन की बात कार्यक्रम बूथों पर 28, फरवरी, सेक्टर संयोजक व प्रभारी बैठक 1 से 5 मार्च, ग्राम पंचायत बैठक 5 से 10 मार्च, ग्राम चौपाल और ग्राम संपर्क 10 से 18 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लगे हुए वार्ड प्रभारी तथा संयोजकों, ब्लॉक प्रभारी व संयोजकों और जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को इस चुनाव के लिए पूरी तैयारी करने के लिए कहा। भाजपा सभी 19 वार्डों पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें जिले से लेकर बूथ अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तय की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री दामोदर सैनी ने किया। मौके पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, भाजपा किसान मोर्चा के नेता अनिल चौहान, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र सिंह सभी 19 वार्डों के संयोजक व प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी ब्लॉक संयोजक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed