{"_id":"6060c0488ebc3ecad707a013","slug":"manish-s-relationship-was-decided-ten-days-ago-shamli-news-mrt5321315171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष का दस दिन पहले शादी के लिए तय हुआ था रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष का दस दिन पहले शादी के लिए तय हुआ था रिश्ता
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी विद्युत निगम में अवर अभियंता मनीष कुमार का करीब 10 दिन पहले ही शादी के लिए रिश्ता तय हुआ था। अवर अभियंता की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
गांव कुड़ाना निवासी मनीष कुमार (27) विद्युत निगम में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह जनपद गाजियाबाद के लोनी में तैनात थे। रविवार रात को कार में अपने साथी अवर अभियंता के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। सड़क दुर्घटना में मनीष की मौत हो गई। मनीष की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मंगलौर के लिए रवाना हो गए थे।
शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव कुड़ाना पहुंचा। शव देखते ही परिजन बिलख उठे। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मनीष चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी के लिए करीब 10 दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था। मनीष की मौत को लेकर गांव में शोक छाया हुआ है।