फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Manifestation Day of Guru Gorakshanath will be celebrated on 5th May

Shamli News: पांच मई को मनाया जाएगा गुरु गोरक्षनाथ का प्रकट दिवस

Mon, 01 May 2023 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Manifestation Day of Guru Gorakshanath will be celebrated on 5th May
-उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति ने लोगों से सम्मेलन में पहुंचने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया पांच मई को गुरु गोरक्षनाथ का प्रकट दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज का सम्मेलन भी आयोजित होगा। उन्होंने कई गांवों में घर-घर संपर्क कर समाज के लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

सेमवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय के साथ समाज सेवी पूर्व वायु सैनिक कृष्णपाल उपाध्याय, समाजसेवी आचार्य धर्मपाल भारद्वाज, प्रदेश सचिव जयपाल फ़ौजी ने 05 मई को आयोजित होने वाले गुरु गोरक्षनाथ प्रकट दिवस समारोह की जानकारी गांव-गांव जाकर दी। गांव टिटौली, पावटी कला, बेहड़ा, पिंडोरा, बझेडी़ में पहुंचकर समाज के लोगों से पांच मई को शामली में टंकी रोड स्थित विवाह मंडप में होने वाले गुरु गोरक्षनाथ के प्रकट दिवस समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा शामली में समाज गुरु गोरक्षनाथ प्रकट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाज का विशाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। समाज सेवी कृष्णपाल उपाध्याय ने कहा कि सम्मेलन में सामाजिक एकता, राजनीति पिछड़ापन, शिक्षा आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी। साथ ही संगठन का विस्तार भी किया जाएगा। इस अवसर पर मास्टर ईश्वर सिंह उपाध्याय, चंद्रकांत उपाध्याय, पालेराम उपाध्याय, माहीचंद उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, नाथीराम उपाध्याय, अजेश उपाध्याय, विमलेश रानी, मीनाक्षी उपाध्याय, पूजा उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय, डॉ़ रकम सिंह, राकेश उपाध्याय, सुधीर उपाध्याय विजयपाल उपाध्याय, राजीव उपाध्याय ने लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed