फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mango losses due to storm, paddy benefits from rain

तूफान से आम में नुकसान, धान को फायदा

Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mango losses due to storm, paddy benefits from rain
थाना भवन में आम की फसल का नुकसान - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। शनिवार रात को आए बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं । धान की फसल को फायदा हुआ है जबकि तेज हवा से आम ठेकेदारों के माथे पर फिर से शिकन आ गई है। क्षेत्र के आम के बागों में आम की फसल की लगभग तैयार हो चुकी है। साथ ही फिलहाल पूरे इलाके में धान की फसल की बुआई का काम चल रहा है। चूंकि, पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई हैै तो किसानों की धान की फसल की बुआई में देर होती जा रही है। शनिवार रात को जहां तेज बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली, वहीं आम के ठेकेदारों का कहना है कि रात को तूफान आने के कारण आम के बागों में काफी फसल का नुकसान हो गया है। ठेकेदारों ने बताया कि पहले ही कई तूफान व तेज बारिश आने के कारण उनका काफी नुकसान हो चुका है। लेकिन, अब आम की फसल तैैयार होकर मंडी में जानी शुरू हो गई है। ऐसे में इस तूफान के आने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बोले आम ठेकेदार व धान किसान
जब आम की फसल की शुरूआत हुई थी, उसी समय से लगातार तूफान चलने लगा था। तूफान इतना था कि आधा बाग तो पहले ही झड़ चुका था। अब यह अनुमान लगा रहे थे कि जो बाग बचा हुआ है उससे हमारा कम से कम नुकसान तो पूरा हो जाएगा, लेकिन अब कोई उम्मीद नहीं है।--पदम सिंह
विज्ञापन

जब से बाग लिया है तब से नुकसान चलता आ रहा है, क्योंकि तूफान हर बारिश के साथ आ रहे हैं। विडंबना है कि इस बार आम के दाम भी कम है। इससे हमारा नुकसान और बढ़ गया है। ऊपर से रात आए तूफान ने तो बाग ठेकेदारों की कमर तोड़ दी है।--देशपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

हम पिछले कुछ समय से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि जब तक बारिश शुरू नहीं होगी तब तक धान की फसल की बुुआई संभव नहीं थी। लेकिन, रात जब आई तो मेरे साथ सैंकड़ों किसानों की उम्मीद जाग गई। इसी का परिणाम है कि आज धान की बुआई हो गई।--विनोद कुमार

मेरे खेेत में पिछले आठ दिन से धान की बुआई के लिए खेत तैयार था। लेकिन, ट्यूबवैल के पानी बुआई संभव नहीं हो पा रही थी। लेकिन, रात बारिश आने के बाद सुबह ही मजदूरों को बुलाकर धान की बुुआई पूरी कर दी गई। बारिश से बड़ी राहत मिली है।--महबूब

थाना भवन में आम के नुकसान के बारे में जानकारी देते विनोद कुमार

थाना भवन में आम के नुकसान के बारे में जानकारी देते विनोद कुमार- फोटो : SHAMLI

थाना भवन में आम की फसल के बारे में जानकारी देते पदम सिंह

थाना भवन में आम की फसल के बारे में जानकारी देते पदम सिंह- फोटो : SHAMLI

थाना भवन में आम की फसल के बारे में जानकारी देते देशपाल

थाना भवन में आम की फसल के बारे में जानकारी देते देशपाल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed