{"_id":"5e20a8468ebc3e4b3f5c16b8","slug":"mandalayuk-launched-smart-class-in-the-school-shamli-news-mrt4641877145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की खिड़कियों में लगवाएं जाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की खिड़कियों में लगवाएं जाली
विज्ञापन
ऊन सीएचसी में फीता काटते मंडलायुक्त
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया
झिंझाना। सहारनपुर मंडल के आयुक्त संजय कुमार ने ऊन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आयुष्मान वार्ड का शुुुभारंभ कर लाभार्थियों को कार्ड का वितरण किया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने डीएम से विद्यालय की खिड़कियों पर जाली लगवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मंडलायुक्त संजय कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन पर पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भारत वार्ड का शुभारंभ किया और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने रैन बसेरा का निरीक्षण कर जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सीएचसी में पैथोलॉजी लैब, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी, कोल्ड चेन, महिला एवं जच्चा-बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। पैथोलॉजी लैब में टेस्ट किट तथा जांच के बारे में जानकारी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। चिकित्सा प्रभारी डा. लेखराम ने बताया कि ज्यादातर एक्सीडेंटल केस आते हैं। सर्जरी के बारे में पूछा तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर पर ही सर्जरी की जाती है। इसके बाद मंडलायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। मंडलायुक्त ने बीएसए गीता वर्मा से विद्यालय से उत्तीर्ण छात्राओं की जानकारी रिकॉर्ड सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में छात्राओं के लिए खिड़कियों पर जाली की व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान छात्राओं ने खेल के मैदान की मांग की। इसके बाद मंडलायुक्त ने निकट में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के खेल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने उन ब्लॉक में पहुंचकर साफ-सफाई व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में जानकारी ली। ऊन तहसील में पहुंचकर कमिश्नर ने अपना पुस्कालय रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम अखिलेश सिंह, एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल, तहसीलदार अमित शर्मा, सीएमओ संजय भटनागर, बीएसए गीता वर्मा, वार्डन बबीता देवी, एबीएसए संजय डबराल आदि मौजूद रहे।

ऊन रैन बसेरा का निरिक्षण करते- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन