{"_id":"62f54c283ab0cf56ea477143","slug":"manchale-saved-her-life-from-the-police-by-tying-a-rakhi-to-a-girl-student-shamli-news-mrt6007218177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचले ने छात्रा से राखी बंधवाकर पुलिस से जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचले ने छात्रा से राखी बंधवाकर पुलिस से जान बचाई
विज्ञापन
कोतवाली में बहन बोलकर रक्षा करने की कसम खाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। दोस्ती करने से इनकार करने पर जबरदस्ती करने वाले पड़ोसी मनचले ने कक्षा-12 की छात्रा से राखी बंधवाकर पुलिस से जान बचाई। कोतवाली में छात्रा को बहन बोलकर उसकी रक्षा करने की कसम खाई।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी कक्षा 12 की छात्रा ने कोतवाली में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर तहरीर दी। उसने बताया कि पड़ोसी युवक दोस्ती से इनकार करने पर उससे छेड़छाड़ करता है। वह बीती एक अगस्त को बस से गाजियाबाद जा रही थी। इसी दौरान युवक भी बस में सवार हो गया तथा उसे खींचने का प्रयास किया। उसने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजन आरोपी के घर विरोध जताने पहुंचे तो उनसे गालीगलौज कर आरोपी ने धमकी दी।
वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पीड़ित छात्रा भी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में कानूनी कार्रवाई के डर के चलते मनचला छात्रा को बहन बताने लगा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने मनचले से कहा कि जब बहन बता रहा तो उससे राखी बंधवा ले। जिस पर मनचले ने छात्रा से पुलिस की मौजूदगी में राखी बंधवा ली। छात्रा के सिर पर हाथ रखकर कहा कि तुम मेरी बहन हो और पूरी जिंदगी तुम्हारी रक्षा करूंगा। इसके बाद पुलिस ने मनचले को हिदायत देकर छोड़ दिया। महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजू चौधरी ने बताया कि आरोपी ने छात्रा से राखी बंधवाकर उसे बहन बना लिया।