{"_id":"5d19060d8ebc3e3c6f6e27e9","slug":"man-died-revel-shamli-news-mrt4309583174","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
कैराना में घटना की जानकारी लेने जाते कोतवाली प्रभारी
- फोटो : SHAMLI
(सहारनपुर के ध्यानार्थ...)
- मृतक के परिजनों ने पत्नी पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। गृहक्लेश में एक रेहड़ा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर मायके वालों के साथ मिलकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इस्लामनगर निवासी आरिफ (32) रेहड़ा चलाता था। वह अपनी पत्नी सब्बो और तीन बच्चों के साथ अलग मकान में रहता था। रविवार सुबह 11 बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक का बड़ा भाई साकिर हरियाणा के सनौली ईट भट्ठे से घर पहुंचा। साकिर ने आरिफ की पत्नी पर अपने परिजनों के साथ मिलकर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। घटना के समय घर पर उसकी पत्नी के अलावा ससुराल से भी कुछ लोग आए हुए थे, जो परिजनों के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि आरिफ की शादी 2009 में रामपुर मनिहारान में हुई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की तहरीर अभी नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।