फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamour lake broke again due to overflowing

Shamli News: फिर ओवरफ्लो होकर टूटी मामौर झील

Mon, 04 Mar 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 04 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mamour lake broke again due to overflowing
कैराना (शामली)। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह चालू ना होने के कारण मामौर झील पर पानी का दबाव कम नहीं हो रहा हैं। जिस कारण झील एक बार फिर ओवरफ्लो होकर टूट गई। जिसके बाद 12 से अधिक किसानों की करीब 200 बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह पानी में डूब गई।
विज्ञापन


मामौर झील किसानों के लिए अभी भी बर्बादी का कारण बनी हुई हैं। गांव मवी के पास 78.7 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को चालू नहीं किया गया हैं। तीन दिन तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को केवल ट्रायल हुआ था। वहीं दूसरी ओर कैराना नगर से प्रतिदिन करीब 10 लाख लीटर पानी झील में समा रहा हैं। नगर के साथ ही बारिश के पानी के कारण झील पर पानी का अधिक दबाव बढ़ता जा रहा हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात मामौर झील ओवरफ्लो होने से इसकी मिट्टी की मेड टूट गई। झील की मेड टूटने के बाद किसान जाबिर, फुरकान, शराफत, रामपाल, सुखबीर, दिलशाद, बाबू, साजिद, मेहताब व इसराइल सहित करीब 12 से ज्यादा किसानों की करीब 200 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। किसानों का कहना हैं कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने के बाद भी उनको राहत नहीं मिल रहीं हैं। वें लगातार अधिकारियों से प्लांट को चलाने की मांग कर रहें हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा हैं। किसानों ने बर्बाद हुई गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाएं जाने की मांग की हैं। वहीं किसान दिन भर क्षतिग्रस्त मेड की मरम्मत करने के लिए मिट्टी के बोरे भरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed