फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mamour lake broke again after overflowing, submerged crops

Shamli News: फिर ओवरफ्लो होकर टूटी मामौर झील, डूबीं फसलें

Fri, 25 Aug 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mamour lake broke again after overflowing, submerged crops
कैराना में मामौर झील की मेड टूटने से फसलों की और जाता पानी-ग्रामीण
कैराना। एक दिन पहले हुई लगातार बारिश के कारण मामौर झील की मेड टूट गई। जिसके बाद आसपास के किसानों की धान की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को क्षेत्र में भारी बारिश हुई वहीं लगातार भारी बारिश होने से मामौर झील ओवरफ्लो हो गई। जिससे बृहस्पतिवार को झील की मिट्टी की मेड टूट गई। मेड टूटने के बाद झील का गंदा पानी किसान सतीश कुमार, साना, शेरा, बासा, नरेश कुमार, वकील, सुमन व हमीद आदि किसानों की धान की फसलों में भर गया। किसानों का कहना हैं कि उन्होंने ब्याज पर कर्ज लेकर धान की फसल उगाई थी, लेकिन झील के पानी ने उनकी तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। धान की फसल सहित सब्जी आदि की फसल झील के पानी में पूरी तरह डूब गई हैं तथा फसलें पानी में गलकर पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। किसानों ने प्रशासन से झील की मेड की मरम्मत कराने तथा उनकी बर्बाद फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed