फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Make vaccination campaign successful together'

‘टीकाकरण अभियान सभी मिलकर सफल बनाएं’

Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
'Make vaccination campaign successful together'
‘टीकाकरण अभियान सभी मिलकर सफल बनाएं’
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद में एसडीएम न्यायिक मणि अरोड़ा ने सभासदों के साथ बैठक कर सभी वार्डों में शत-प्रतिशत कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की। एसडीएम ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी तरह से गंभीर है। एक बार फिर से कारोना से बचाव को लेकर सभी 25 वार्डों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वार्ड सभासद, पालिका कर्मचारी व राशन डीलर सहित कई सदस्य टीम वार्डों में निर्धारित स्थान पर मौजूद रहकर अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक उपस्थित वैक्सीनेशन के प्रभारी डॉ. तिलक राज ने कहा कि सभी 25 वार्डों में 18 प्लस के टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। गर्भवती महिला व हाई व लो बीपी के व्यक्ति को टीकाकरण के बाद किसी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आती है। टीकाकरण से कोरोना से होने वाली मृत्यु से बचा जा सकता है। इस दौरान लिपिक अकरम अंसारी, अमरीश बाबू, अशोक बाबू, सलमान बाबू, सभासद जावेद खान, इलियास जंग, राजेंद्र वर्मा, जरीफ, इंद्रपाल, शहजाद राणा, जमीन कुरैशी, जहांगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed