{"_id":"61ddca9d30bbdc4c2c1feae2","slug":"make-fake-instagram-id-ask-for-20-thousand-shamli-news-mrt5730654143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना मांगे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना मांगे 20 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना मांगे 20 हजार
शामली। एक युवती ने युवक की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी बहन की फोटो पोस्ट कर दी और अश्लील कमेंट किए। युवक ने फर्जी आईडी बंद करने के लिए कहा तो आरोपी युवती ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। साइबर सेल का दावा है कि आरोपी युवती की पहचान हो गई है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा कलां निवासी युवक ने साइबर सेल को शिकायत कर बताया कि किसी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी बहन की फोटो पोस्ट कर दी। उस पर अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए। उसने आईडी बंद करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए 20 हजार रुपये मांगे। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच में सामने आया है कि फर्जी आईडी बनाने वाली युवती गांव कंडेला की रहने वाली है। युवती ने गुमराह करने के लिए युवक बनकर गाली गलौज करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की और न देने पर बदनाम करने की धमकी दी। युवती की पहचान हो गई है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।