फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make arrangements to protect the needy from cold

जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के इंतजाम करें

Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements to protect the needy from cold
जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के इंतजाम करें
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे में सभी इंतजाम किए जाए। साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
शुक्रवार को डीएम ने नगरपालिका शामली में बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण किया। डीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि रात में रैन बसेरों में रहने वालों को ठंड से बचाने के समुचित उपाए करें। ठंड से कोई भी व्यक्ति प्रभावित न हो, इसके लिए अपने कार्यों के प्रति सतर्कता और जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाए। रैन बसेरा में आने वाले व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु रजाई, कंबल आदि की व्यवस्था मुहैया कराई जाए और यह भी तय कर ले कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में तो रात नहीं बिता रहा है, ऐसे व्यक्तियों को तत्काल रैन बसेरे में ठहराया जाए। सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को रैन बसेरा की जानकारी दी जाए, ताकि जरूरतमंदों को रैन बसेरे का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed