फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   makan mein aag se hadkamp

झिंझाना में मकान में लगी आग, हड़कंप

Fri, 09 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में घने कोहरे और सर्दी के बीच कस्बे के एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में मकान में खड़ी तीन बाइकें, फर्नीचर सहित अन्य सामान फुंक गया। आग बुझाने के प्रयास में एक सिपाही के हाथ भी झुलस गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा सकी।
विज्ञापन


शामली डाकघर के पोस्ट मास्टर मदनलाल शर्मा का मकान कस्बे के मोहल्ला कापड़ियान में है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे मकान के बाहरी हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। पड़ोसियों ने आग की लपटें और धुआं देखकर शोर मचाया और मदनलाल शर्मा को सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोग किसी तरह मकान से बाहर निकले। आग इतनी भयंकर थी कि मकान की लॉबी, बैठक और बगल वाले कमरे तक पहुंच गई। सूचना पर झिंझाना थाने से सिपाही सोहनलाल मौके पर पहुंचा और मोहल्ले वालों के साथ आग बुझाने में लग गया। इसमें सोहनलाल का हाथ भी झुलस गया। 
विज्ञापन


इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब एक घंटा बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, तीन घंटे की मशक्कत करने पर आग बुझाई जा सकी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक मदनलाल शर्मा के मकान की लॉबी में तीन मोटर साइकिलें खड़ी थीं। उनके पास ही इन्वर्टर और बैटरे रखे थे। आशंका है कि वहीं से शार्ट सर्किट के कारण आग लगी और धीरे धीरे आग की लपटों ने बाइकों को चपेट में लिया और फिर बैठक तथा कमरों तक आग पहुंच गई। कमरों की छत में लगी कड़ियां और खिड़की भी धू-धू कर जलने लगी थीं। अग्निकांड में कमरें में रखे सोफा सैट तथा फर्नीचर सहित अन्य सामान नष्ट   हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed