{"_id":"8b56b1807e5025acdc64976a4160fa29","slug":"mahatma-gandhi-s-principle-of-assigning-the-tableaux-and-paintings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकियों और चित्रों से बताए महात्मा गांधी के सिद्धांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकियों और चित्रों से बताए महात्मा गांधी के सिद्धांत
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शुक्रवार को वीवी डिग्री कॉलेज में अतीत के झरोखे से महात्मा गांधी विषय पर झांकी और चित्र प्रदर्शनी प्रतियोगिता कराई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक पंकज मलिक ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप जलाकर किया।
इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने झांकियों और चित्रों के माध्यम से गांधी के जीवन परिचय और उनके सिंद्धातों के बारे में लोगों को जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने झांकी और चित्र प्रदर्शनी में गांधी जी के तीन बंदर, चरखा, स्वच्छता, विदेश वस्तुओं का त्याग, सर्वधर्म समभाव, नशाबंदी, दांडी मार्च, भजन, गीत, वंदेमातरम आदि को दर्शाया। छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई प्रदर्शनी की लोगों ने सराहना की।
इस दौरान मुख्य अतिथि पंकज मलिक ने छात्र-छात्राओं को गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वेद कुमारी ने बताया झांकी प्रदर्शनी में सर्वधर्म समभाव को प्रथम स्थान और पोस्टर प्रतियोगिता में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसमें दीपक जैन, नवनीत जैन, डॉ. मोहन लाल गुप्ता, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. नीतू यादव, अजय संगल, नरेंद्र मित्तल आदि रहे।