फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maharudra worship

महारूद्र की पूजा अर्चना

Mon, 13 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 13 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Maharudra worship
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शामली। श्री महादेव रूद्र सेवा समिति के तत्वावधान में महाभिषेक एवं विशाल महारूद्र यज्ञ के उपलक्ष्य में यज्ञशाला में महारूद्र की विशेष   पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया गया। काशी विश्वनाथ से आए विद्वान पंडितों द्वारा पंचांग पूजन कराकर सर्व देवताओं का आह्वान किया गया। 

 सोमवार को माजरा रोड स्थित सिद्धपीठ मंदिर भाकूवाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह मलिक और उनकी पत्नी रहे। इस मौके पर पंडितों ने विशेष पूजा अर्चना कराई।  यज्ञशाला की मुख्य यजमान द्वारा परिक्रमा करके यज्ञशाला में विधि- विधान के साथ स्थापना कराई। इस मौके पर    पंडितों ने पंचांग पूजन, सर्व देवता पूजन के साथ देवताओं का   आह्वान कराया गया। 
विज्ञापन


मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि मंगलवार को वेद मंत्रों द्वारा यज्ञशाला में अग्नि प्रज्ज्वलित की जाएगी। यज्ञाचार्य हीरालाल पांडे एवं काशी से आए पंडितों द्वारा 31 कुंडीय महायज्ञ में सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक आहुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत शैलेंद्र गिरी, पंडित कमलकांत पांडे, प्रेमशंकर काठोरी, पंडित लक्ष्मण पांडे, सुरेश शर्मा, प्रभु शंकर शास्त्री, तोताराम शास्त्री, संजय शास्त्री, अंजनी तिवारी दिनेश पाठक, अजय पाठक यज्ञशाला में सहयोग करेंगे। यज्ञ में सत्यप्रकाश कौशिक, प्रदीप पंवार, मुकेश जांगिड, सुनील निर्वाल, सतेंद्र खेवाल, दीपक कौशिक, विरेंद्र विश्वकर्मा, सुशील कुमार  एडवोकेट का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed