{"_id":"61dc86782f7bb010d14cff27","slug":"magistrate-appointment-for-assembly-elections-shamli-news-mrt572937022","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्ति
शामली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उसका निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ करें। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएं।
डीएम ने प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मतदान, मतगणना कर्मियों की नियुक्ति, वाहन व्यवस्था, रूट चार्ट, मतपत्र व्यवस्था, लेखन सामग्री, निर्वाचन सामग्री की जानकारी ली। सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, माइक्रो प्रेक्षकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति, प्रेक्षकों की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्वाचन को सफल कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए जिन-जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसके अनुसार अपनी तैयारी करें। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम कैराना संदीप कुमार, डिप्टी कलक्टर शिव प्रकाश यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।