फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made children aware of religious rituals

Shamli News: बच्चों को धर्म संस्कार के प्रति किया जागरूक

Sun, 25 Jun 2023 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Made children aware of religious rituals
शामली। नगर के जैन स्थानक में एसएस जैन सभा के तत्वावधान में चल रहे नौ दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में बच्चों को धर्म के संस्कार के प्रति जागरूक कर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया और पुस्तक का भी वितरण किया।
विज्ञापन

नगर के जैन स्थानक में एसएस जैन सभा के तत्वावधान में नौ दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर के समापन पर एसएस जैन युवती मंडल की महिलाओं ने विचार रखे। उन्होंने सभी बच्चों को जैन धर्म के मुख्य संस्कार व गुरुदेव सुदर्शन लाल महराज, संघ संचालक नरेश चंद्र मुनि महराज, राज ऋषि राजेंद्र मुनि महाराज के बारे में भी बताया गया। बड़ों का सम्मान व देश के प्रति उनके कर्तव्य के बारे में विशेष तौर पर सिखाया गया। दीपाक्षी जैन ने कहा कि हम सभी को अपने धर्म की जानकारी होनी चाहिए और धर्म मार्ग पर चलकर ही बच्चे जीवन में सफलता हासिल कर सकते है। उन्होंने सभी को धर्म शिक्षा शिक्षा से जुड़ने व बड़ों का सम्मान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बच्चों धर्म की पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपाक्षी जैन, शालू जैन, ऋतु जैन, मंजू जैन, प्रियंका जैन, अनीता जैन, सुमन जैन, निशा जैन, निधि जैन, सोनिया जैन, एसएस जैन सभा के प्रधान सत्येंद्र जैन, शैलेश जैन, नानक जैन, अतुल जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed