{"_id":"6447b71d32111caf690e3e48","slug":"made-aware-not-to-consume-junk-food-shamli-news-c-26-1-smrt1048-2222-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जंक फूड का सेवन न करने के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जंक फूड का सेवन न करने के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
-सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में जीवन सुरक्षा पर हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जंक फूड व कोल्ड ड्रिंक से बचाव के लिए जीवन सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को जंक फूड व कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर जागरूक किया।
मंगलवार को कॉलेज के वंदना सत्र में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के पूर्व छात्र योगेश चौहान व प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर योगेश चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपना शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक, जंक फूड नहीं खाना चाहिए। हमारे शरीर को नुकसान न पहुंचे, उसके लिए हमें लस्सी, दूध, नारियल पानी, फल, दलिया, लौकी का रस आदि का सेवन करना चाहिए। उन्होंने यूनिवर्सल इंडीकेटर के माध्यम से दूषित पानी और स्वच्छ पानी, कोल्ड ड्रिंक से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने योगेश चौहान का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आचार्य संजीव कुमार, मोहित शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार, कविता गुप्ता, अनीता मलिक, वंदना, मोनिका, दिव्या, उपासना, पंकज बंसल, सुरभि आदि मौजूद रहे।