फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made aware by setting up a camp to apply for admission in polytechnic

Shamli News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन करने को कैंप लगाकर किया जागरूक

Sat, 17 Jun 2023 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Made aware by setting up a camp to apply for admission in polytechnic
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पॉलिटेक्निक कालेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने को कई स्थानों पर कैंप लगाया गया। इसके बाद पॉलिटेक्निक चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से सभी को प्रवेश के लिए जागरूक किया।

महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी जसाला के प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार को बस स्टैंड शामली, विजय चौक शामली, बस स्टैंड थानाभवन, बस स्टैंड कांधला, गांव भभीसा में कैंप लगाया गया। इसके बाद रैली निकालकर पॉलिटेक्निक चलो अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास छात्राओं से प्रवेश लेने का आह्वान किया। बताया कि 18 को ग्राम पंजोखरा एवं ग्राम खन्द्रावली, 19 को बस स्टैंड जलालाबाद, झिंझाना, ऊन, केरटू, बड़ौली आदि स्थानों पर कैंप व रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके संस्थान की तरफ से शनिवार को दिल्ली बस स्टैंड, गुरुद्वारा बस स्टैंड, लपराना में कैंप लगाकर छात्राओं को प्रवेश के लिए जागरूक किया। बताया कि 18 जून को ग्राम डून्डूखेड़ा, ग्राम इस्सोपुर टील, ग्राम तितरवाड़ा, 20 जून को ग्राम लाॅक, ग्राम झाड़खेड़ी, ग्राम बुच्चा खेड़ी, ग्राम सिम्भालका आदि में कैंप व रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed