{"_id":"647101a1b25c44ccd20d13a4","slug":"mad-dog-attacks-people-12-injured-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3497-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पागल कुत्ते ने लोगों पर किया हमला, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पागल कुत्ते ने लोगों पर किया हमला, 12 घायल
विज्ञापन
थाना भवन में पागल कुत्ते के हमले में घायल बच्चा
शामली, थानाभवन। नगर में एक पागल कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर लिया। जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर बच्चे घायल हुए हैं। नगर पंचायत कर्मचारियों व नागरिकों ने काफी प्रयास के बाद कुत्ते पर काबू पाया। इस दौरान कई मोहल्लों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
नगर के मोहल्ला रोगन ग्राम, खैल, शाहलाल, कानूगोयन आदि में घूम रहे एक पागल कुत्ते ने छोटे बच्चों सहित लगभग 12 से अधिक लोगों को काट लिया। जिससे कस्बे के लोगों में अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि कुत्ते ने जनेश्वर तायल, रितिक, देव, आयान, आस मोहम्मद, आगम गोयल, अमन भटनागर, राजेश कश्यप, देवेंद्र आदि पर हमला कर घायल कर दिया।
सूचना कस्बे में फैली तो रस्सी, लाठी-डंडे लेकर गलियों में लोग पहुंच गए और कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया। लोगों ने फोन कर नगर पंचायत कार्यालय में इसकी सूचना दी। जिस पर पहुंची नगर पंचायत की टीम ने भी कुत्ते पर काबू पाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद जब कुत्ता घायल होकर मर गया तो नगर पंचायत कर्मचारियों ने उठाकर नियत स्थान पर कुत्ते को दफना दिया।
विज्ञापन
-
कुछ लोगों ने ही लगवाए एंटी रैबीज के इंजेक्शन
कुत्ते के हमले से घायल सभी लोगों ने एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं लगवाए। छह-सात लोग ही सीएचसी पहुंचे और इंजेक्शन लगवाए। बाकी लोगों ने चोट पर घाव भरने वाली दवाई लगा ली। जबकि कुछ ने झाड़-फूंक करने वालों का रुख किया। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मामले में एंटी रैबीज इंजेक्शन जरूर लगवाना चाहिए।
-पहले भी कुत्ते हो चुके हैं खूंखार
कुत्ते के खूंखार होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिले में इसी माह कुत्ते कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। आठ मई को झिंझाना क्षेत्र के ओदरी गांव में खेत पर जा रहे किसान पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। सात मई को जलालाबाद क्षेत्र के हसनपुर लुहारी गांव में सात मई को कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया था। इसी माह हसनपुर लुहारी में करीब आठ लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं।