{"_id":"633b2bf63fb6b2777f6536d9","slug":"maa-durga-s-procession-taken-out-with-pomp-shamli-news-mrt608085743","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभा यात्रा
विज्ञापन
झिंझाना में मां दुर्गा की शोभायात्रा में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर व श्रद्धालु।
- फोटो : SHAMLI
धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा की शोभा यात्रा
शामली, झिंझाना। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राम श्याम दुर्गा मंदिर पर मां दुर्गा की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। राम श्याम दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा पूजा मंडल समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान की गई थी।
सोमवार को पंडित वीरेंद्र दत्त शर्मा ने हवन पूजन करा कर हलवे का प्रसाद वितरित किया। दोपहर में महिलाओं ने कीर्तन भजन गाए। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर व व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल द्वारा आरती कर व नारियल फोड़कर किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गईं, श्रद्धालु बैंड बाजों व डीजे की धुन पर नाचे। शोभायात्रा बाजार से शुरू होकर मोहल्ला ताड़तला, मेन बाजार, देवी मंदिर, होली कलर चौक, खटीकान से होकर वापस पैठ बाजार पर पहुंचकर संपन्न हुई।
उसके बाद प्रतिमा को गाड़ी में बैठाकर शामली यमुना नहर में विसर्जित किया गया। इस मौके पर प्रदीप मित्तल, राजीव गर्ग, मनीष संघल, गौरव, वरुण मित्तल, अमित गोयल, विकास गोयल, हितकर मित्तल, अंशुल चौहान, वैभव नामदेव, विपिन गुप्ता आदि सैकड़ों श्रद्धालु रहे। संवाद

झिंझाना में निकली मां दुर्गा की शोभा यात्रा।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन