फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lumpy virus wreaks havoc in the district; over 400 animals affected.

Shamli News: जिले में लंपी का कहर, 400 से अधिक पशु चपेट में

Sat, 08 Aug 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 08 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lumpy virus wreaks havoc in the district; over 400 animals affected.
शामली/ हसनपुर लुहारी। जिले के कई गांवों में 400 से अधिक पशु लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण बढ़ने से पशुपालकों में चिंता का माहौल है। वहीं बीमार पशुओं के इलाज में किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी के गांव नांगल, इस्माइलपुर और हसनपुर लुहारी समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पशुओं में लंपी के लक्षण मिले हैं। पशुपालकों का आरोप है कि बरसात से पहले समय पर व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया, जिसके कारण बीमारी तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार नांगल गांव में नीटू के तीन पशु, जबकि महक सिंह, मदन, सचिन, वर्णित, अशोक, विक्की और पप्पू के एक-एक पशु लंपी की चपेट में हैं। वहीं इस्माइलपुर गांव में प्रदीप के दो, नीरज का एक, राकेश के दो, सेठपाल का एक और मुकेश के दो पशु संक्रमित हैं। पशुपालक विनीत और रजनीश के पशुओं की बीमारी के कारण मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार (इस्माइलपुर), सन्नी कुमार (हसनपुर लुहारी), वर्णित कुमार (नांगल) ने बताया कि पशु लगातार बीमार हो रहे हैं और उनका टीकाकरण तक नहीं हुआ है। महक सिंह की गाय के इलाज में पिछले चार दिनों में आठ से दस हजार रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन बीमारी का असर कम नहीं हो रहा है।


लंपी से बचाव के उपाय
संक्रमित पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें।
पशुओं के बाड़े की साफ-सफाई रखें और कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव करें।
मच्छर, मक्खी और अन्य कीटों से पशुओं को बचाने के उपाय करें।
पशु के शरीर पर गांठ, बुखार, दाने या भूख कम लगने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें।
पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं और साफ पानी व पौष्टिक आहार दें।


जिलेभर में अब तक 400 से अधिक पशु लंपी की चपेट में आ चुके हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है। धीरे-धीरे पशु स्वस्थ हो रहे हैं। 20 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। जल्द ही जिलेभर में टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. चंद्रभानू कश्यप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed