{"_id":"5cf169b2bdec2207167ee9f5","slug":"low-voltage-se-showpeice-bane-vidut-upkaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज से शोपीस बने विद्युत उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज से शोपीस बने विद्युत उपकरण
Fri, 31 May 2019 11:21 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 31 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के चलते बिजली संकट भी गहराने लगा है। हालांकि शहरों में कटौती ज्यादा नहीं है, लेकिन कुछ दिनों से शहर के अधिकांश स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या बन गई है। शहर के माजरा रोड, भाकू मंदिर वाली गली, भिक्की मोड़, एमएसके रोड, शिव मूर्ति के अलावा शहर के मोहल्लों में बहुत लो वोल्टेज आ रही है।
माजरा रोड के भाकू मंदिर वाली गली के लोगों ने बताया कि उनके यहां 140 वोल्टेज आ रही है। ऐसे में एसी तो दूर कूलर भी नहीं चल पा रहे हैं। कभी कभी तो वोल्टेज 100 तक पहुंच जाती है। पंखे भी काफी मंदे चलते हैं। इनर्वटर भी चार्ज नहीं हो पा रहे। इसके अलावा बार बार लाइन में ट्रिपिंग भी आ रही है। जिससे आपूर्ति बाधित है। उधर, थानाभवन के हसनपुर लुहारी गांव के बिजलीघर में विद्युत सप्लाई के लिए दो मशीनें रखी हैं। इनमें से एक मशीन कुछ समय पूर्व खराब हो गई थी तो दूसरी मशीन चार दिन पहले खराब हो गई। इससे गांव की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने कामचलारू व्यवस्था से तीन दिन बाद गांव की विद्युत व्यवस्था को चालू कर दिया। लेकिन, अब गांव में मात्र सात से आठ घंटे ही सप्लाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के बिना पानी से भी काफी परेशानी हो रही है। अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाह ने बताया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र विद्युत सप्लाई सुचारु हो जाएगी।