फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lover killed the girl and threw the dead body in a tubewell

Shamli News: प्रेमी ने युवती की हत्या कर शव नलकूप में फेंका

Fri, 31 Mar 2023 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lover killed the girl and threw the dead body in a tubewell
गलाने के लिए ऊपर से डाल दिया था नमक, प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली/बाबरी। बाबरी थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव नलकूप के कुएं में फेंक दिया। शव को गलाने के लिए कुएं में नमक भी डाला गया था। युवती के पिता ने उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


युवती की पहचान गांव फतेहपुर निवासी ईशा उर्फ नईमा पुत्री राशिद के रूप में हुई है। दो मार्च को वह प्रेमी के साथ चली गई थी। बाद में वह 13 मार्च को घर लौट आई और परिजनों को बताया कि उसने बंतीखेड़ा निवासी आशु पुत्र अजीत से प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद वह 17 मार्च को फिर घर से चली गई। राशिद का कहना है कि इसके बाद उनके पास अजीत का फोन आया और उसने ईशा के बंतीखेड़ा पहुंचने की जानकारी दी, साथ ही उसे लेकर जाने के लिए कहा। वह वहां पहुंचे लेकिन ईशा आशु के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद वह घर लौट आए थे। शुक्रवार को उसका शव एक कुएं में मिला। पुलिस आशु की तलाश कर रही है। एसपी अभिषेक झा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed