फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lord Parshvanath's consecration on Anant Chaturdashi

-दशलक्षण महापर्व समाप्त, अतंत चतुर्दशी पर भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक

Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshvanath's consecration on Anant Chaturdashi
अनंत चतुर्दशी पर भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। दशलक्षण एवं पर्यूषण महापर्व के आज दसवें दिन कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक किया गया। इस मौके पर शांति धारा विधान आयोजन किया गया। सुबह में भगवान पार्श्वनाथ का पंडित आनंद जैन ने विधि विधान से अभिषेक कराया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ, भगवान नेमिनाथ, भगवान सुब्रत नाथ की प्रतिमाओं के दर्शन किए। मंदिर में पंडित सनन्त जैन ने उत्तम ब्रह्मचर्य के बारे में समझाया कि आत्मा को रमन, मन को भटकने से रोकना उत्तम ब्रह्मचर्य है। मानव जीवन में ब्रह्मचर्य का महत्व है। संसार में दो रूप हैं स्त्री व पुरुष दोनों को सामान दृष्टि से देखा जाता है। स्त्री का समाज में महत्वपूर्ण स्थान है। धर्म पालन करने से मानव की रक्षा होती है। उत्तम ब्रह्मचर्य उत्तम साधना का पर्व है। मानव के जीवन में विकारों के आने से मानव शैतान बन जाता है। उत्तम ब्रह्मचर्य के साथ मानव को अपनी आत्मा को पवित्र बनाए रखा। इस मौके पर सुशील जैन, ऋषभ जैन, सचिन जैन ,राहुल जैन आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed