फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Longevity of brothers sought by putting Tilak

तिलक लगाकर मांगी भाइयों की दीर्घायु

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Longevity of brothers sought by putting Tilak
भैयादूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/कैराना/जलालाबाद। भैयादूज पर बहनों ने निर्जला व्रत रखकर भाइयों की सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने बहनों के घर पहुंचकर तिलक कराया और उपहार भेंट किए। वहीं, बाजारों में खील, बतासे, गोला और मिठाइयों की जमकर खरीददारी हुुई। शहर में जगह-जगह पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


 शनिवार को दिन निकलते ही विवाहित बहनों के यहां जाने के लिए भाई निकल पड़े। बहनों ने तिलक कर भाइयों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान घरों में तरह-तरह के व्यंजन व पकवान बनाए गए। उधर शहर के मुख्य  बाजारों में खील, बतासों, मिठाई, गोले की दुकानें सजाई गई। बाजारों में खील बतासों, मिठाइयों गोले की जमकर बिक्री हुई। भैयादूज के मौके पर शहर के गुरुद्वारा फाटक, भैंसवाल रोड, अजंता चौक, रोडवेज बस अड्डा, विजय चौक, भिक्की चौराहा जाम ही लगा रहा।
विज्ञापन


गुरुद्वारे से लेकर रेलपार बाईपास, मेरठ करनाल छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे नजर आए। पुलिस के जवान जाम में फंसे वाहनों का रास्ता बनाने के लिए पूरे दिन लग रहे। शामली बस अड्डा तक आने मेें रोडवेज, प्राइवेट बसों को आने में  परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कैराना क्षेत्र में भाईदूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के मस्तक पर विजय तिलक लगा कर उनकी लंबी आयु की कामना की।
वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को वस्त्र मिठाई भेंट किए। भाईदूज के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर विजय तिलक लगाने के साथ ही उन्हें नारियल आदि भेंट किए। भाइयों ने भी अपनी बहनों को          वस्त्र मिठाई आदि भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। 


उधर, जलालाबाद दीपावली के बाद परंपरागत रुप से भैयादूज का त्योहार मनाया गया। दूर दूर से भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे। बहनों ने भी भाइयों के लिए उनकी लंबी आयु की कामना हेतू व्रत रखा। भाइयों के माथे पर चंदन केसर रोली से तिलक किया। इससे पूर्व बहनों ने घरों में एकत्र होकर यम दित्तिया भैयादूज की व्रत कहानी सुनकर अपने व्रत को खोला। कस्बे में भैयादूज के कारण बस स्टैंड पर बसों व सड़क पर भारी भीड़ रही। सवारियों को छोटी गाड़ी कार आदि का भी सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed