फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Long life of children sought from Lord Bhaskar

भगवान भास्कर से मांगी संतान की दीर्घायु

Thu, 11 Nov 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Long life of children sought from Lord Bhaskar
हनुमान धाम पर छठ पूजा पर पूजन करती महिला। - फोटो : SHAMLI
भगवान भास्कर से मांगी संतान की दीर्घायु
विज्ञापन

शामली/ कैराना। जिले में कई स्थानों पर छठ महोत्सव धूमधाम से मनाय गया। महिलाओं ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से छठ मैया की पूजा अर्चना की और अस्त सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु की कामना की।
बुधवार शाम चार बजे शहर के श्री हनुमान धाम के शिवसरोवर पर छठ पूजा के लिए जिले में रह रहे पूर्वांचल निवासी श्रद्धालु का पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालु फल, फूल और पकवान की टोकरी लेकर पहुंचे। शिव सरोवर के किनारे छठ मैया को स्थापित करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंगल गीत गाए। सरोवर के जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रार्थना की। इस दौरान सुरक्षा के लिए यहां पुलिस बल तैनात रहा। बृहस्पतिवार सुबह पूर्वांचल के श्रद्धालु शहर के हनुमान धाम शिवसरोवर और कैराना में यमुना तट पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं, कैराना क्षेत्र में यमुना के जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। दीपावली के तुरंत बाद चार दिवसीय कार्तिक शुक्ल षष्ठी व्रत का पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि का प्रमुख त्योहार है।
विज्ञापन

सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, उनकी पत्नी डॉ. रत्नानाथ तिवारी, पिता ध्रुवदेव तिवारी, पुत्र हर्ष व पुत्रवधू शिवांक्षी, पुत्र आदर्श व पुत्रवधू गोल्डी, पुत्र कनिष्क सहित अन्य श्रद्धालुओं के साथ यमुना के जल में खड़े होकर अस्त होते सूरज को अर्घ्य दिया। यमुना के किनारे सीडीओ द्वारा स्थापित मूर्ति की परिजनों ने पूजा-अर्चना की। सीडीओ ने बताया कि बुधवार को यमुना के जल में खड़े होकर अस्तागामी सूर्य की पूजा अर्चना की गई। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। डॉ. रत्ना नाथ तिवारी ने बताया कि संतान के स्वास्थ्य व परिवार की समृद्धि के लिए छठ का व्रत रखा जाता है। पूजा में फल-फूल छठ माता को समर्पित किए गए। पूर्वांचल में यह महापर्व मनाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि उगते सूर्य की तो सब पूजा करते हैं लेकिन प्रकृति के डूबते स्वरूप की हम पूजा करते हैं। इसका अलग ही महत्व हैं। छठ पूजा के मौके पर यमुना नदी पर हरियाणा की ओर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

कैराना में यमुना नदी पर परिवार के साथ पूजा करते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी।

कैराना में यमुना नदी पर परिवार के साथ पूजा करते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी।- फोटो : SHAMLI

छठ पूजा पर कैराना यमुना नदी पर सूर्य उपासना करती मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी डॉ. रत्ना नाथ तिवार?

छठ पूजा पर कैराना यमुना नदी पर सूर्य उपासना करती मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी डॉ. रत्ना नाथ तिवार?- फोटो : SHAMLI

छठ पूजा पर कैराना में यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़

छठ पूजा पर कैराना में यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़- फोटो : SHAMLI

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान पूजन करती महिला।

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान पूजन करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान पूजन करते श्रद्धालु।

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान तालाब में खडे़ होकर सूर्य भगवान की उपासना करते श्रद्धालु।

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दोरान तालाब में खडे़ होकर सूर्य भगवान की उपासना करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

कैराना में यमुना नदी पर छठ पूजा पर पूजन करने परिवार के साथ पहुचे सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी

कैराना में यमुना नदी पर छठ पूजा पर पूजन करने परिवार के साथ पहुचे सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी- फोटो : SHAMLI

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान पूजन करती महिलाएं।

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान पूजन करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरानन पूजन करती महिलाएं।

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरानन पूजन करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला में  दीवार गिरने से घायल  युवक

चौसाना क्षेत्र के गांव जिजौला में दीवार गिरने से घायल युवक- फोटो : SHAMLI

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के लिए डलिया लेकर जाता युवक।

शामली के हनुमान धाम पर छठ पूजा के लिए डलिया लेकर जाता युवक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed