फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Loksabha Chunav 2024: Chance of great fight between Pradeep chaudhary and SP Ikra hasan in kairana

कैराना सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला: BJP से प्रदीप चौधरी और SP की इकरा हसन के बीच कांटे की टक्कर के आसार

Sun, 03 Mar 2024 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2024 02:19 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट से जाट चेहरे पर दांव खेला है। वहीं समाजवादी की और से इकरा हसन मैदान में होंगी। आगामी चुनाव में दोनों के बीच कांटे की टक्कर के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Loksabha Chunav 2024: Chance of great fight between Pradeep chaudhary and SP Ikra hasan in kairana
इकरा हसन, प्रदीप चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा हाईकमान ने इस बार लोकसभा 2024 के मद्देनजर कैराना लोकसभा सीट पर प्रदीप चौधरी को दूसरी बार प्रत्याशी घोषित करके अपना राजनीति समीकरण मजबूत किया है। इस बार भी लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चौधरी और सपा प्रत्याशी इकरा हसन के बीच आमने सामने के मुकाबले के आसार बन गए हैं। बसपा की ओर से प्रत्याशी घोषित न होने से राजनैतिक दलों की निगाहें लगी हैं।

विज्ञापन


भाजपा के सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद कैराना लोकसभा उपचुनाव 2018 में भाजपा हाईकमान ने उनकी बेटी मृंगाका सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। रालोद-सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी का गठजोड़ होने पर उपचुनाव में हसन परिवार की तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृंगाका सिंह को पराजित कर दिया था।

विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा हाईकमान ने कैराना लोकसभा सीट पर सहारनपुर जिले के नुकड़ और गंगोह विधानसभा से दो बार विधायक रहे प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को 92 हजार 160 मतों से पराजित करके विजयी हासिल की थी।

भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी को 5 लाख 66 हजार 961 वोट मिली थी, जबकि हसन परिवार की बहु तबस्सुम हसन को 4 लाख 74 हजार 801 वोट मिले थे। इस बार तबस्सुम हसन की बेटी इकरा हसन को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें: नगीना लोकसभा सीट: नहटौर से जीत की हैट्रिक बना चुके हैं विधायक ओमकुमार, भाजपा ने फिर जताया भरोसा

रालोद और सपा का गठबंधन टूट जाने के बाद कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा और रालोद का गठबंधन हो जाने के बाद भाजपा ने प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा से चुनाव मैदान में उतार दिया है। अब इकरा और प्रदीप चौधरी में मुकाबले के आसार हैं। हालांकि, बसपा प्रत्याशी यदि मजबूत उतारा जाता है तो त्रिकोणयीय मुकाबला हो सकता है। अभी बसपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

पार्टी से टिकट के दावेदारों को मनाकर नाराजगी दूर करेंगे: प्रदीप चौधरी
कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा से हुुकुम सिंह की बेटी मृंगाका सिंह, भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप और रमेश गौड कश्यप टिकट के दावेदार थे लेकिन भाजपा ने सभी को नकारते हुए भाजपा से प्रदीप चौधरी को कैराना से प्रत्याशी बनाया है।

सांसद प्रदीप चौधरी का कहना है कि वह कैराना लोकसभा में पार्टी के टिकट से वंचित प्रत्याशियों से मिलकर उनकी नाराजगी दूर करेंगे। चुनाव में सहयोग मागेंगे।घर जाकर उन्हें मनाकर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: तेंदुए का 24 घंटे बाद भी नहीं कोई सुराग, वन विभाग ने तीन पिंजरे लगाए, दिखे तो इन नंबर पर करें कॉल

विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट 2019 के आंकडे़ 
कुल मतदाता- 16 लाख 61 हजार 963
पुरूष मतदाता - 8 लाख 95 हजार 684
महिला मतदाता- 7 लाख 66 हजार 185
कैराना लोकसभा सीट वर्ष 2024 के आंकडे़
कुल मतदाता- 17 लाख 18 हजार 317
पुरूष मतदाता- 9 लाख 19 हजार 818
महिला मतदाता- 7 लाख 98 हजार 402
पांच साल में कुल बढे़ मतदाता- 56 हजार 354

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed